Wed. Sep 23rd, 2026

रोनाल्डो का बायर्न म्यूनिख में शामिल होने का सपना टूटा! क्लब ने कहा- वह हमारे लिए फिट नहीं

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों नया ठिकाना ढूंढ रहे हैं। वह इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब छोड़ने का विचार कर रहे हैं। मीडिया में इस बात की चर्चा है कि रोनाल्डो के एजेंट नई की तलाश में हैं। यह कहा जा रहा था कि वह जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख से जुड़ सकते हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। बायर्न ने साफ कह दिया है कि वह रोनाल्डो के साथ करार करने पर विचार नहीं कर रहा। क्लब को लगता है कि यह दिग्गज फुटबॉलर उसके लिए फिट नहीं है।

बायर्न के सीईओ ओलिवर कान ने कहा कि ट्रांसफर मार्केट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए कदम उठाना क्लब के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं होगा। कान ने   कहा, “हमने इस विषय पर चर्चा की अन्यथा हम अपना काम ठीक से नहीं कर रहे होते। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब तक के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक हैं, लेकिन हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि वह हमारे टीम में अभी फिट नहीं होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed