Mon. Jul 13th, 2026

वर्ड वॉचिंग से युवाओं का भविष्य होगा बेहतर

पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण में युवाओं को तकनीकी जानकारियां दी गई। नागदेव, बुआखाल और खिर्सू में आयोजित प्रशिक्षण में पहाड़ में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों की तकनीकी जानकारियां भी दी गयी।

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशों पर आयोजित बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण में जिले के करीब 20 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओ में साहसिक खेलों व पर्यटन की गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है। कहा कि बर्ड वॉचिंग को युवा स्वरोजगार के रूप में आजीविका से जोड़ सकते हैं।

कहा कि पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की भरमार है। कहा कि नागदेव व खिर्सू में सघन वन क्षेत्र होने के चलते विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को देखा जा सकता है। कहा कि इन क्षेत्रों में बर्ड वॉचिंग डेस्टिनेशन विकसित होने के बाद स्थानीयों को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकते है। कहा कि पौड़ी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पायी जाती हैं। जिनमें रेड बिल्ड मैगपी, येलो बिल्ड मैगपी, दुर्लभ वुडपीकर, हिमालयन बुलबुल आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed