Tue. May 26th, 2026

36 स्कूलों को जिला स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार

शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को हल्द्वानी के सिंथिया स्कूल में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग अलग कैटेगरी में पुरस्कार के लिए चयनित जिले के 36 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिंथिया स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद जीजीआईसी हल्द्वानी की छात्राओं ने कुमाऊंनी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, बीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा, सिंथिया स्कूल के प्रधानाचार्य प्रविंद्र रौतेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *