Thu. Aug 13th, 2026

टीम ने बौराड़ी में लिए खाद्य तेल के सैंपल

नई टिहरी: खाद्य संरक्षा विभाग ने बौराड़ी में दुकानों में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इस दौरान होटलों में तलने वाले तेल सहित दो पैक्ड तेल के सैंपल लिए गए। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने बौराड़ी में चेकिंग अभियान चलाया। जिले भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। जोशी ने बताया कि टीम ने होटलों में पकोड़े और समोसे बनाने वाले तेल के तीन सैंपल लिए, जबकि दो पैकेट खाद्य तेल के सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। 15 अगस्त तक पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed