Sat. Nov 21st, 2026

थलीसैंण डिग्री कॉलेज में यूजी कक्षाओं में प्रवेश शुरू

थलीसैंण डिग्री कॉलेज में यूजी कक्षाओं में प्रवेश डिग्री कॉलेज थलीसैंण में यूजी पहले सेमेस्टर में विभिन्न विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 16 अगस्त तक होंगे। महाविद्यालय की प्राचार्य रेनू बसंल ने बताया कि स्नातक स्तर पर कला संकाय में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, गृहविज्ञान, सैन्य विज्ञान व अर्थशास्त्र के साथ ही विज्ञान विषयों में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को शीघ्र इन विषयों में प्रवेश ले सकते है। आवेदन पत्र के साथ एंटी रैंगिग प्रपत्र जमा करना अनिवार्य है। प्रवेश प्रक्रिया ऑन लाइन है। अभ्यर्थी प्रवेश के लिए बनी समिति या कार्यालय में साढे़ 10 से 3 बजे तक संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *