Thu. Nov 19th, 2026

समाज कल्याण विभाग कल पाल कॉलेज में आयोजित करेगा कार्यशाला

समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिया है। आवेदन से सम्बंधित जानकारी देने के लिए विभाग की ओर से कल 5 अगस्त को हल्द्वानी के पाल कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने इस संबंध में सभी स्कूलों, कॉलेजों के प्रबंधकों/ प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों/निदेशकों को पत्र भेजा है। कहा है कि शिविर में छात्रवृत्ति पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन, शिक्षण संस्थानों की मान्यता आदि की जानकारी दी जाएगी। ऐसे में वे अपने संस्थान के नोडल अधिकारी को कार्यशाला में प्रतिभाग कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *