Sun. Jun 14th, 2026

एडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी

एडीएम रामजी शरण शर्मा ने गुरुवार को सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला उद्यान कार्यालय में आठ और विशेष भूमि अध्यापित कार्यालय में चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी पेटवाल, मुख्य सहायक राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, कनिष्ठ सहायक त्रिलोक सिंह रावत, अजय सिंह चौहान, राजेश सिंह असवाल एवं हरीश महर, आउटसोर्स उपनल कर्मचारी गीता रावत अनुपस्थित पाए गए। विशेष भूमि अध्यापित नई टिहरी कार्यालय में मुख्य सहायक बीना सेमवाल, कनिष्ठ सहायक जयवीर सिंह चौहान, अमीन तसलीमा बेगम तथा अनुसेवक अवतार सिंह रावत अनुपस्थित पाए गए, जबकि अमीन जगपाल सिंह नेगी एवं चौकीदार हीरा लाल के बारे में बताया गया कि वह टूर पर गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *