Tue. Nov 24th, 2026

केंद्रीय टीम ने किया पांच नदियों का सर्वे

केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान की टीम ने कुमाऊं में पांच नदियों का सर्वेक्षण किया। टीम ने आरबीएम की स्थिति का डाटा एकत्रित किया है जिसका विश्लेषण कर टीम जल्द रिपोर्ट जारी करेगी।

प्री मानसून सर्वे के लिए डॉ. ओजस्वी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को हल्द्वानी पहुंची। टीम ने शीशमहल से शांतिपुरी तक गौला का निरीक्षण किया। इसके बाद नंधौर का निरीक्षण किया। अगले दिन टीम ने कोसी व दाबका का निरीक्षण किया। गुरुवार को टीम शारदा के निरीक्षण में जुटी रही। डीएलएम गौला वाईके श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने सभी पांचों नदियों का निरीक्षण कर डाटा एकत्र कर लिया है। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद खनन शुरू होने से पहले भी एक बार फिर नदियों का सर्वे होगा, जिसकी रिपोर्ट के बाद खनन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed