Sat. Nov 21st, 2026

विदाई समारोह का किया आयोजन

राजकीय महाविद्यालय पाबौ के प्राचार्य डा. राजेश उभान का तबादला राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर टिहरी होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिभावक, छात्र-छात्राएं व स्टाफ भावुक नजर आया। प्राचार्य डा. उभान ने सेवा के दौरान सभी का सहयोग के लिए आभार जताया।

राजकीय महाविद्यालय पाबौ में प्राचार्य डा. राजेश उभान का राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर टिहरी के प्राचार्य पद पर स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डा. उभान महाविद्यालय पाबौ के प्रथम प्राचार्य रहे। इस महाविद्यालय की स्थापना पर 23 जुलाई 2018 को हुई। डा. उभान को प्रभारी प्राचार्य के रुप में जिम्मेदारी सौंपी गई। इस पद पर उन्हें 12 मार्च 2019 को स्थायी प्राचार्य के रुप में नियुक्ति मिली। महाविद्यालय का संचालन जीआईसी पाबौ के पुराने भवन में बेहतर रुप में किया जा रहा है। इस दौरान डा. उभान को नवग‌ठित राजकीय व्यवसायिक कालेज पैठाणी के नोडल अधिकारी/प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जहां दो भवनो का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कक्षाओं का संचालन शुरु हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *