एमकेबीएस स्कूल के बच्चों ने राखी तैयार कर दिखाई अपनी प्रतिभा
पिथौरागढ़। एमकेबीएस स्कूल के बच्चों ने राखी तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुंदर राखियां तैयार कीं। प्रबंधक हेम पंत ने कहा इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा जानने का मौका मिलता है। साथ ही उनका बौद्धिक विकास होता है। कहाजरूरमंदों को ये राखियां नि:शुल्क बांटी जाएंगी। राखी तैयार करने को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
