Sat. Oct 3rd, 2026

खाद्य पदार्थ में हुई मिलावट तो होगी कड़ी कार्रवाई

रक्षाबंधन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शहर के होटल, रेस्टोरेंट व अन्य दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने व्यापारियों को खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विभाग की विशेष टीम गठित की जा रही है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एएस रावत के नेतृत्व में टीम ने झंडाचौक, नजीबाबाद, स्टेशन रोड सहित अन्य दुकानों व रेस्टोरेंट में छापामारी की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट बढ़ने लगती है। इसके लिए विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के दौरान व्यापारियों से अपनी दुकान में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed