Sun. Jun 14th, 2026

जूड़ो चैम्पियनशिप:सोड़ा पुरुष व बनस्थली विद्यापीठ महिला वर्ग में बने चैम्पियन

टोंक जिला जूड़ो संघ की ओर से जिलास्तरीय जूड़ो चैम्पियनशिप मालपुरा के सोड़ा गांव में आयोजित की गई। जिसमें सोडा ने पुरूष वर्ग और बनस्थली विद्यापीठ महिला वर्ग में चैम्पियनशिप जीती। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 12 से 14 अगस्त तक होने वाली तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सीनियर जूड़ो चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।

जूडो संघ सचिव व कॉमनवैल्थ जूड़ो खिलाड़ी राधेश्याम नावरियां ने बताया कि तकनीकी अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप शर्मा मौजुदगी में सम्पन्न प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में आयुष गौड, उमराव सिंह, पवन कुमार सैनी, रोहन कुमार माधिवाल, मुकेश सैनी, तरूण राजावत, महिला वर्ग में एकता यादव, तन्नू लूनिया, अनिता सैनी, दिया गुर्जर, प्रशंसा कुमारी मीणा, आयुष गौड को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

जहा सभी विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जूडो संघ अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, हरिराम चौधरी, अशोक मीणा, महावीर यादव, रूपनारायण चौधरी, रामकिशोर बैरवा, नीम सिंह गुर्जर, आयोजक घनश्याम शर्मा, राजाराम शर्मा, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *