टेबल टेनिस में शरत और श्रीजा की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत को मिला 18वां GOLD
मिक्स डबल्स गेम में भारत के अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की जावेन चोंग और केरेन लिन को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से दिया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 4-1 से जीत लिया। बता दें कि कॅामनवेल्थ गेम्स में भारत को 18वां और दिन का पांचवां गोल्ड मिला।
मेंस डबल्स के फाइनल मुकाबले में शरथ कमल और साथियान की जोड़ी को इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल / लियाम पिचफोर्ड ने हरा दिया है। शरथ कमल / साथियान ज्ञानसेकरन यह गेम 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार गए। भारतीय टीम को सिल्वर से संतोष करना होगा। भारत के दिन का यह 9वां पदक है
