बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चुनी गई भूमिका शर्मा को किया सम्मानित
काशीपुर में 9 से 14 अगस्त तक होने वाली स्टेट अंडर 19 ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चुनी गई दिल्ली पब्लिक स्कूल हरिद्वार की छात्रा भूमिका शर्मा को समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने बुके देकर सम्मानित किया और उनकी सफलता की कामना की।
इस दौरान डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बेटियां भी विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि खेल प्रतिभाओं का सम्मान अवश्य किया जाना चाहिए। राज्य एवं केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। भूमिका शर्मा अवश्य ही बैडमिंटन प्रतियोगिता में हरिद्वार व उत्तराखंड का नाम रोशन करेगी। इस मौके पर मनोज गौतम, सचिन चैधरी, मुकेश गौतम, नवीन चैहान, विक्रम सिंह आदि शामिल रही।
