शिविर में हुई लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच
ढंडेरा में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों की जांच के साथ दवाइयों का वितरण भी किया।
रुड़की के ढंडेरा रोड स्थित पारुल क्लीनिक में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम विजय नाथ शुक्ला, मेयर गौरव गोयल, सीएमएस संजय कंसल, ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री, कांग्रेस नेता उदय सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अतिथियों ने कहा क डॉ. अभिषेक त्यागी द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अच्छा और सस्ता उपचार मिलना हर व्यक्ति की जरूरत है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अक्सर बिना उपचार के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए यह शिविर मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अभिषेक त्यागी ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक अच्छा उपचार पहुंचा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार यह शिविर लगाया जाएगा। जिसमें दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम में सीओ रुड़की विवेक कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, बसपा नेता तेज सिंह राणा, अतुल राणा, देवेंद्र राणा, डॉ. देवेंद्र त्यागी, मनोज जयंत और रितु कंडियाल आदि मौजूद रहे
