Thu. Aug 20th, 2026

हल्द्वानी में बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

हल्द्वानी। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्रों में बुधवार देर रात झमाझम बारिश हुई। साथ ही गुरुवार तड़के भी बारिश हुई। जबकि दोपहर में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में गर्मी से लोगों को राहत महसूस की। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में कुल 16.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। हल्द्वानी में 42.0, नैनीताल में 24.0 एमएम, कोश्याकुटोली में 15.0 एमएम, धारी में 18.0 एमएम, बेतालघाट में 3.0 एमएम, कालाढूंगी में 8.2 एमएम और रामनगर में 14.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed