Sun. Oct 4th, 2026

दिनेश कार्तिक का पूर्व कोच को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे शास्त्री

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम का मुख्य हथियार होंगे। टीम इंडिया में उन्हें फीनिशर का अहम रोल दिया गया है। सिर्फ एशिया कप नहीं कार्तिक को टी-20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के प्लान का अहम हिस्सा हैं। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

इससे पहले कार्तिक ने पूर्व कोच रवि शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री खिलाड़ियों को खास उपलब्धियां अर्जित करने के लिए प्रेरित करते थे, लेकिन नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। शास्त्री और कोहली का कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा रहा, लेकिन अक्सर दोनों की खराब दौर से जूझ रहे खिलाड़ियों के साथ खड़े नहीं होने के लिए आलोचना होती रही है।
कार्तिक ने एक कार्यक्रम में कहा- शास्त्री को ऐसे लोग पसंद नहीं थे जो एक निश्चित तेजी से बल्लेबाजी नहीं कर पाते थे या नेट पर कुछ और करते थे और मैच में कुछ और। उन्हें पता था कि टीम से क्या चाहिए। वह नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। वह हमेशा सभी को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करते थे।
37 वर्ष के कार्तिक ने कहा कि वह रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के इस दौर में अधिक सुकून महसूस कर रहे हैं। दरअसल, रवि शास्त्री ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की नाकामी के बाद कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी और विराट कोहली की जोड़ी ने टेस्ट में भारत को नंबर एक टीम बनाया था। हालांकि, इन दोनों के रहते भारतीय टीम कभी कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed