Thu. Nov 19th, 2026

छात्रों ने ड्रोन विकसित करना सीखा

शुक्रवार को कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने टेक्नोहब लैबोरेट्री देहरादून के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन किया। इसका शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला, डीन प्रमोद उनियाल व विभागाध्यक्ष अनिल रणाकोटी ने किया। निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ड्रोन तकनीकी और उसकी एप्लीकेशन को उत्तराखंड में कैसे प्रयोग में लाया जा सके, इस पर विचार आदान-प्रदान करना है। डीन प्रमोद उनियाल ने कहा कि इस आधुनिकता के युग में ड्रोन टेक्नोलॉजी बड़ी तेजी से विकसित हो रही है। इसलिए छात्र-छात्राओं को भी इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए। अनिल रणाकोटी ने ड्रोन तकनीकी के एप्लीकेशन के बारे में बताया एवं उसका उपयोग एवं प्रयोग को कैसे आधुनिक युग में किया जा सके, इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *