Sat. Oct 3rd, 2026

वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मेडिसन कीस ने दुनिया की नंबर एक स्वियातेक को हराया

अमेरिका की मेडिसन कीस ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियातेक को 6-3, 6-4 से हरा दिया।

दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वियातेक ने जून में फ्रेंच ओपन जीतने के बाद से चार टूर्नामेंटों में अंतिम-16 से आगे प्रवेश नहीं किया है। इस मैच में स्वियातेक ने चार मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज कीस ने शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी के विरुद्ध छह मैचों में पहली जीत दर्ज की है। अब उनका सामना विंबलडन चैंपियन एलेना रिबाकिना से होगा, जिन्होंने एलिसन रिस्के को 6-2, 6-4 से हराया

राडूकानू को भी मिली हार : पिछली यूएस ओपन चैंपियन और 10वीं वरीयता प्राप्त एम्मा राडूकानू को जेसिका पेगुला ने 7-5, 6-4 से मात दी। दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंस जेब्यूर को 6-1, 4-6, 6-0 से हराया।

मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में : पुरुषों के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनिल मेदवेदेव ने डेनिस शापोवालोव को 7-5, 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका सामना 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज से होगा। फ्रिट्ज ने छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 6-7, 6-2, 7-5 से हरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed