Sun. Nov 22nd, 2026

समस्याओं को लेकर विधायक को दिया ज्ञापन

ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बहराबाद टोल प्लाजा स्थित राधिका एंक्लेव और ग्राम गोकुलवाला में स्थानीय निवासियों ने समस्याओं को लेकर विधायक रवि बहादुर को सौंपा। राधिका एंक्लेव में लोगों ने बताया कि कॉलोनी राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे है। जिसमे 150 परिवार निवास करते हैं। कॉलोनी में आवाजाही के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग में सर्विस लेन नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्राम गोकुलधाम के ग्रामीणों ने गांव में कब्रिस्तान की दीवार, हैडपंप, बनवाला से गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण करने की मांग की। विधायक रवि बहादुर ने उचित आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजकुमार राघव, रवि चंदेला, वीर सिंह, निर्दोष त्यागी, नीरज चौहान, अजमोद मोदी, प्रमोद शर्मा, विकास राणा, जोगेंद्र, कमल सैनी, अरविंद, अनुज पांडे, अंकित पंवार, नेत्रपाल सिंह, सावेज, रिजवान प्रधान, दिलशाद, साजिद, मोबिन, जुबेर, कादिर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *