Thu. Nov 19th, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदकोट में अनुपस्थित मिले दो चिकित्सक और एक नर्स

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदकोट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सक और एक नर्स ड्यूटी से अनुपस्थित मिलीं।

इस दौरान एसडीएम ने अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रबंधन को अस्पताल में मौजूद हर सुविधा का लाभ रोगियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल की उपस्थिति पंजिका को देखा। उन्हें दो चिकित्सक और एक नर्स बिना कारण बताए अनुपस्थित मिले। एसडीएम का कहना है कि अनुपस्थित चिकित्सकों और नर्स से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही कार्रवाई के लिए सीएमओ को जल्द ही पत्र भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *