Thu. Nov 19th, 2026

684 खिलाड़ियों का जिलास्तरीय ट्रायल्स के लिए चयन

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत विकासखंडों में चयन प्रकिया संपन्न हो गई है। विभिन्न वर्गों के 684 खिलाड़ियों ने दूसरी बाधा पार कर ली है। अब इन खिलाड़ियों को जिलास्तर पर होने वाली चयन प्रकिया में अपना जौहर दिखाना होगा।

जनपद में इन दिनों मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए चयन प्रकिया जारी है। पहले 64 न्याय पंचायतों में चयन प्रकिया के बाद विकासखंड स्तर पर ट्रायल्स हुए। खेल विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा ने बताया आठ विकास खंड विण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट के 1536 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 684 खिलाड़ियों का चयन जिलास्तर के लिए हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *