Sat. Nov 21st, 2026

मिनिस्ट्रियल फेडरेशन का अधिवेशन 16 व 17 सितंबर को

रुद्रप्रयाग: मिनिस्ट्रियल फेडरेशन जनपद इकाई का जिला अधिवेशन 16 व 17 सितंबर को जिला मुख्यालय में होगा। सोमवार को जिला मुख्यालय में फेडरेशन के जिलाध्यक्ष महावीर पटवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि पदाधिकारी विशेष अवकाश के लिए पत्राचार करेंगे। अधिवेशन से पूर्व घटक संघों की वार्षिक सदस्यता शुल्क समय से उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दिगम्बर नेगी व धनन्जय भट्ट को सौंपी गई। इस अवसर पर एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष राजेश पुरोहित, संरक्षक नरेन्द्र सिंह नेगी,, प्रेम सिंह राणा, भूपेन्द्र नेगी, कैलाश चमोला, पंकज बुटोला, देव चन्द्र शाह, अरूण प्रसाद भट्ट, संजय कुमार, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *