Sat. Aug 15th, 2026

पीटीए की नवीन कार्यकारिणी गठित, किशन बने अध्यक्ष

डामटा : राजकीय इंटर कालेज डामटा में शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) की वार्षिक आम बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से किशन सिंह चौहान को अध्यक्ष, प्रधानाचार्य प्रवीन कुमार सैनी को पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया। नई कार्यकारिणी में यशवंत कुमार काला को सचिव, अनिल चौहान कोषाध्यक्ष व करतार सिंह को उप सचिव चुना गया। सदस्यों में बलवीर सिंह चौहान, रीना देवी, मीरा देवी तथा शिक्षक सदस्यों में सीएस मैठाणी, मनोहरी लाल थपलियाल एवं दीपिका रावत को चुना गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का भी गठन किया गया। इसमें गजेंद्र सिंह पंवार को अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर शिक्षक अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष बचन सिंह चौहान, दिनेश नौटियाल, डीआर थपलियाल, बलवीर सिंह चौहान आदि अभिभावक उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed