Thu. Nov 19th, 2026

शतरंज प्रतियोगिता में दिनेश शर्मा और पूनम दूबे चैंपियन

उत्तर मध्य क्षेत्रीय शतरंज चयन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हल्द्वानी की पूनम दूबे ने चैंपियनशिप अपने नाम की। पुरुष वर्ग में कानपुर के दिनेश कुमार शर्मा विजेता बने।

गुरुवार को रॉयल होटल सभागार में प्रतियोगिता का समापन किया गया। समिति के सचिव वीसी ह्यांकी ने कहा प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन चक्र के मैच खेले गए। महिला वर्ग में मेरठ मंडल की तनुजा कंसल द्वितीय, कानपुर की किरण गुप्ता तृतीय, लखनऊ की रेखा गौड़ ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि आलोक मतिमान, विशिष्ट अतिथि विवेक शर्मा ने पुरस्कार दिये। यहां निगम खेल प्रमोशन बोर्ड के सदस्य एसके सिंह, पुनीत कुमार, बीसी जोशी, रमेश टम्टा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश तिवारी, संदीप गुप्ता, केवल भट्ट, हेमंत शर्मा, ईश्वर दत्त, अशोक कश्यप, केसी गुणवंत, कमल पांडे, हरीश नयाल, रितु अरोड़ा रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *