Wed. Aug 12th, 2026

आधाभूत ढांचे की मजबूती को लेकर बैठक

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में आकांक्षी जून में बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर थीम में प्रथम स्थान प्राप्त किए जाने के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आधारभूत ढांचे-आंगनबाड़ी केन्द्रों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई-ड्रिप इरीगेशन, माइक्रो इरीगेशन, फूड प्रोसेसिंग, कौशल विकास आदि क्षेत्रों को और मजबूती प्रदान किए जाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, सीएमओ डॉ. कुमार खगेन्द्र समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed