Sat. Jun 13th, 2026

अनिशा सिंह का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गरुड़ (बागेश्वर)। राइंका गरुड़ की छात्रा अनिशा सिंह का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर स्कूल परिवार एक समारोह में छात्रा को सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य डीएस पछाई की अध्यक्षता में हुए समारोह में प्रतियोगिता के संयोजक गिरीश नेगी ने बताया कि अनिशा ने हाल ही में संपन्न हुई जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वे राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। वहां पर एनएसएस प्रभारी मोहन चंद्र जोशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *