Fri. Jun 12th, 2026

रमेश बने पीटीए अध्यक्ष

नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कलोगी में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार चंद्रा की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में रमेश इन्दवाण को पीटीए अध्यक्ष चुना गया। साथ ही पदेन प्रधानाचार्य सुशील कुमार चंद्रा को उपाध्यक्ष, शीला चौहान को सचिव व रामचन्द्र थपलियाल को सहसचिव बनाया गया है। जबकि बीना डोभाल, राजकुमारी, सोबन सिंह, सुनील सिंह व बलवीर सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *