Sun. Nov 22nd, 2026

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जाना मरीजों का हाल

सिरसा मोड़ पर सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा एसटीएच पहुंचे। इससे पहले वह रुद्रपुर में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती घायलों से मिल कर आए। सोमवार देर शाम एसटीएच पहुंचने के बाद उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा गंभीर रूप से घायल महेंद्र सिंह की हालत अब भी खराब है। अन्य मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *