Wed. Sep 30th, 2026

गुप्ता सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष बने

फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति ऋषिकेश के आम चुनाव में राजू गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष और प्रवीण अग्रवाल सचिव निर्वाचित हुए। सोमवार को जीवनी माई धर्मशाला में फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति ऋषिकेश की चुनाव प्रक्रिया हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ध्रुव वर्मा ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया था। ऐसे में अध्यक्ष पद पर राजू गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र चौरसिया, सचिव पद पर प्रवीण अग्रवाल, सहसचिव पद पर सोनू गुप्ता, प्रचार मंत्री अनूप, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव विधिचन्द गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा विनोद वर्मा और दिनेश राजभर कार्यकारिणी सदस्य बने हैं।

त्रिवेणी घाट पर नगर उद्योग व्यापार मंडल ऋषिकेश के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, घाट रोड व्यापार सभा अध्यक्ष पवन शर्मा, लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतवीर पाल ने फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए। मौके पर सरदार दीदार सिंह, राजू, गोपाल, संजय, अमित गुप्ता आदि रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed