Wed. Sep 30th, 2026

टनकपुर के छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया

टनकपुर। टनकपुर के छह खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने देहरादून में 19वीं उत्तराखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छह गोल्ड और दो सिल्वर पदक हासिल किए हैं।

स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि रिया चंद ने अंडर-16 शॉर्ट पुट में एक गोल्ड और एक सिल्वर प्राप्त किया। अंकिता बोहरा ने अंडर-18 की 2000 मीटर दौड़ में गोल्ड मैडल हासिल किया। अमित रैंसवाल ने अंडर-16 ऊंची कूद में गोल्ड और रोहित ने अंडर-18 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। शरीफ ने अंडर-16 जेवलिन में गोल्ड और उदय ने अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed