Mon. Aug 10th, 2026

पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों को दी ट्रेनिंग

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ प्रतीक जैन ने अधिकारियों को चुनाव को लेकर ट्रेनिंग दी। रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफसरों को चुनाव को लेकर बारीकियां बताईं।

प्रोजेक्टर के माध्यम से अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। पत्रों को प्राप्त करना, उम्मीदवारों की नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान दलों का प्रशिक्षण, उनकी रवानगी, मतदान सम्पन्न होने के पश्चात मत पेटियों की वापसी, मतगणना केन्द्र पर प्रकाश, फर्नीचर, पानी के संबंध में जानकारियां दीं। इस मौके पर नोडल अधिकारी वीर सिंह बुदियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरआर थपलियाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed