Tue. Sep 29th, 2026

पछुवादून के 135 छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत सोमवार को पछुवादून जौनसार बावर के 135 छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को देहरादून में आयोजित समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी और काबीना मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में सबसे अधिक विकासनगर ब्लॉक के 62 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इसके साथ ही चकराता, कालसी और सहसपुर ब्लॉक से भी छात्र-छात्राओं को इस योजना के तहत सम्मानित कर छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *