Mon. Aug 10th, 2026

सभी बच्चे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें: चौहान

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सभी बच्चों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, कठिन परिश्रम और ईमानदारी से मेहनत करते हुए उस लक्ष्य को हासिल करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को भारत के खिलाड़ियों की प्रसंशा करते हरिद्वार की वंदना कटारिया का उदाहरण दिया। कहा कि अब धारणा बदल चुकी है, अब पूरी निष्ठा से खेलोगे-कुदोगे तो बनोगे लाजवाब। यह बात उन्होंने खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

डीपीएस रानीपुर में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए खेल दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा और अध्यापकों ने दीप प्रज्जवलित कर और मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित करते हुए याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्रओं ने मनमोहक स्वागत गीत ‘हम खेले सब खेले मिलजुल कर हम खेलें से दर्शकों में उत्साह भर दिया। कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने जोश से भरे खेल नृत्य प्रस्तुत किए। जिसमें हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल सहित अन्य खेलों को प्रदर्शित करते हुए एवं भारत के अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेताओं को प्रदर्शित किया गया, जिसका दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया। कक्षा 12 के छात्र अनुभव मलिक ने राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। विधायक आदेश चौहान ने विद्यार्थियों को हाउस के विभिन्न पदों से अलंकृत करते उपाधियां प्रदान की। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने हमें सिखाया है कि मेहनत, लगन, अनुशासन और त्याग से जीवन में कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और अपने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की प्रियांशी, त्रिवांगी और अलिशा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed