Sun. May 10th, 2026

गढ़वाल विवि की स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का होगा अभिलेखीकरण

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर विवि की स्थापना के 50 वर्षों की यात्रा का अभिलेखीकरण किया जाएगा। इसके लिए विवि द्वारा अभिलेखकीकरण समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा विवि की स्थापना के लिए आम जनमानस द्वारा किए गए संघर्षों से संबंधित घटनाक्रमों तथा स्मृतियों एवं स्थापना से अब तक विवि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों के संकलन का प्रस्तुतिकरण करेगी। इसके लिए समिति द्वारा 30 सितंबर तक आम जनमानस से स्थापना काल से अब तक के संबंधित दस्तावेज (समाचार पत्रों की कटिंग, पुस्तकों में प्रकाशित लेख, पत्र) आदि सहित संस्मरण आमंत्रित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *