Mon. Aug 10th, 2026

विज्ञान संगोष्ठी में अक्षित रहे अव्वल

अटल उत्कृष्ट राइंका जामलाखाल में कोट ब्लाक की खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रावि सल्डा के अक्षित रैवानी ने पहला, राइंका बसंतपुर के सूजल ने दूसरा और राइंका कोट के अनिकेत शाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इससे पूर्व संगोष्ठी का शुभारंभ राइंका मसाणगांव के प्रधानाचार्य राजीव काला ने किया। प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने कहा कि विभिन्न वैश्विक समस्याओं के निराकरण के लिए बुनियादी विज्ञान का विकास करना ही होगा। राजीव काला ने पर्यावरण के जैविक-अजैविक कारकों के संरक्षण के लिए प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण दोहन और वैकल्पिक स्रोतों के विकास पर बल दिया। इस मौके पर अनिल नौटियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed