Mon. Aug 3rd, 2026

क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैनचेस्टर युनाइटेड का साथ नहीं छोड़ेंगे : टेन हेग

मैनचेस्टर,  इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर एरिक टेन हेग ने बुधवार को कहा कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ट्रांस्फर विंडो के अंतिम दिनों में टीम का साथ नहीं छोड़ेंगे।

रोनाल्डो के मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ भविष्य पर संशय चल रहा है। हाल ही में टीम ने एजाक्स से ब्राजील के एक अन्य फारवर्ड खिलाड़ी एंटोनी के साथ करार किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या रोनाल्डो अभी भी उनकी रणनीति का अहम हिस्सा हैं। टेन हेग ने कहा, ‘जाहिर है कि यह स्पष्ट है। हमें अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी चाहिए जो मैच में लय को बरकरार रख सकें

ऐसीे चर्चा चली थी कि रोनाल्डो चैंपियंस लीग में खेलने के लिए मैनचेस्टर युनाइटेड का साथ छोड़ेंगे। खिलाडि़यों के ट्रांस्फर विंडो गुरुवार को खत्म होंगे। न्यूकैसल के गोलकीपर मार्टिन दुब्रावका भी मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं। टेन हेग ने कहा कि और भी खिलाडि़यों के साथ करार किया जा सकता है। कैसमिरो, लुसिांद्रो मार्टिनेज, टिरेल मालासिया और क्रिस्टियन एरिकसन पहले ही मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ जुड़ चुके हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed