Thu. Aug 6th, 2026

मानक लेखन प्रतियोगिता में अरीना एवं मुस्कान रही प्रथम

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में भारत मानक ब्यूरो के तत्वावधान में गठित मानक क्लब द्वारा स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान, प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार, मानक क्लब की मेंबर डा. सरिता उनियाल व प्रवक्ता लक्ष्मी राय ने किया। प्रतियोगिता में अरीना व मुस्कान प्रथम, मानसी एवं गुनगुन द्वितीय, पुष्पा एवं खुशी तृतीय व किरन प्रताप एवं आयुषी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 1000, 750, 500 व 250 रुपये की नगद धनराशि पुरस्कार के रूप में दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सुमनलता रावत, मंजु जुयाल, राखी काला प्रतियोगिता के निर्णायक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed