Tue. Aug 4th, 2026

राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव की सरगर्मियां शुरू

राजकीय शिक्षक संघ की नई कार्यकारणी के चुनाव के लिए सरगर्मियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इसी माह अंत तक राशिसं के चुनाव संपंन होंगे। इसी को देखते हुए चुनाव लड़ने के संभावित दावेदार सोशल मीडिया पर सक्रिय होने लगे हैं।

राजकीय शिक्षक संघ का हर तीन साल में चुनाव किया जाता है। बीते पदाधिकारियों का कार्यकाल संपंन हो गया है और अब नई कार्यकारणी को लेकर कवायदें शुरू हो गई है। रुद्रप्रयाग जिले में राशिसं के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक शिक्षक सोशल मीडिया पर अपनी दावेदारी जताने लगे हैं। हालांकि वर्तमान में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं किंतु चुनाव आने तक यह संख्या बढ़ भी सकती है। अब देखना यह होगा कि चुनाव होने तक अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या कितनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed