Sat. Apr 25th, 2026

ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता:ब्लॉक स्तरीय ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

सूरौठ ग्राम पंचायत स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन होने के बाद 12 सितंबर से शुरू होने वाली ब्लॉक स्तरीय ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू कर दी गई है। पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही छात्रा वर्ग की हॉकी टीम को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही हॉकी टीम की छात्राओं को हॉकी खेल की में जीत के टिप्स बताए गए। ब्लॉक स्तरीय ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले छात्रा खिलाड़ी मैदान पर खूब अभ्यास कर रही हैं। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र सिंह राजावत व भूपाल सिंह मीणा ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 12 सितंबर से हिंडौन में शुरू होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *