Fri. Jun 12th, 2026

खेलकूद:दाैसा के लड़काें ने कराैली काे दस रन और लड़कियाें ने डूंगरपुर काे 8 विकेट से हराया

दौसा राज्य स्तरीय जूनियर टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियाेगिता का रविवार काे बाड़मेर में शुरू हुई। पहले दिन पहले मुकाबले में दाैसा के लड़काें ने कराैली काे 10 रन और लड़कियाें ने डुंगरपुर काे 8 विकेट से करारी शिख्कत दी। प्रतियाेगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं। दाैसा टीम के काेच आसिफ खान के अनुसार दाैसा ने पहले खेलते हुए 82 रन बनाए। जीत के लिए 83 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कराैली टीम की दाैसा के गेंदबाजाें के सामने पार नहीं पड़ी और पूरी टीम 72 रन पर सिमट गई। 10 रन से धमाकेदार जीत दर्ज कर दाैसा के लड़काें ने अगले चरण में प्रवेश किया। इसी प्रकार दाैसा की लड़कियाें ने भी शानदार प्रदर्शन किया और डुंगरपुर काे 8 विकेट से हराकर प्रतियाेगिता में धमाकेदार एंट्री की। दाैसा के बालक व बालिका दाेनाें वर्ग में टीम की जीत से उत्साहित याेगेश मीणा ने कहा कि हमारे खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ टूर्नामेंट खेलने आए हैं। पहली जीत से खिलाड़ियाें का आत्म विश्वास बढ़ेगा, जाे आगामी मैचाें में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। टीम के साथ गए करार खान के अनुसार खिलाड़ी की बाॅडी लेग्वेज काफी सकारात्मक रही, जिसका असर भी प्रतिद्वंद्वी टीम पर पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed