Fri. Jun 12th, 2026

डॉ.डंगवाल को ओएसिस वर्ड सम्मान मिलेगा

केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष पद पर कार्यरत डॉ. लाखीराम डंगवाल को शिक्षक दिवस पर सोमवार को जाने माने ओएसिस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर ओएसिस वर्ड अवार्ड वर्चुअली प्रदान किया जायेगा। ओएसिस ग्रुप की दुनिया में करीब 30 शिक्षण संस्थान हैं, जो प्राथमिक स्तर से उच्च शिक्षा तक विद्यमान हैं। भारत में इस समूह का मुख्य दफ्तर नई दिल्ली में है,यह भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है। यह समूह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और प्राध्यापकों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान हेतु चयन करता है। डॉ. डंगवाल ने बताया कि अवार्ड चयन हेतु प्रक्रिया विगत 3 माह से गतिमान थी, उन्हें चयन की सूचना शनिवार को सांय मिली है। यह सम्मान उन्हें सोमवार को वर्चुअली प्रदान किया जायेगा। डा. लाखीराम डंगवाल को अब अमेरिकन मेडिकल आफ आनर, रीडर डाइजेस्ट मैग्जीन, विज्ञान तकनीकी, मेडिसिक लाइफ अचीवमेंट तथा भारत ज्योति गुरु सम्मान सम्मान से मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed