Sun. Nov 22nd, 2026

प्लास्टिक का प्रयोग करने पर चालानी कार्रवाई

सिंगल यूज प्लास्टिक और उससे बने सामान का मेले में प्रयोग करने पर नगर पालिका ने 10 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के आदेश के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा था। दुकान लगाने से पूर्व सभी को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कुछ लोग प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे थे। इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये वसूले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *