Fri. Jun 12th, 2026

शिक्षक दिवस:रोल बालिका स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

रोल ग्राम के राबाउमावि में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने अध्यापक व अध्यापिकाओं के तिलक लगाकर, मोली बांध कर व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। स्कूल की 12वीं कक्षा की बालिकाओं ने अध्यापिकाओं की भूमिका निभाते हुए शिक्षण कार्य करवाया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमारी सोनी, कार्यक्रम प्रभारी कविता कुलदीप, सरला प्रजापत, रामनिवास धेडू, ताज बीबी, सुमित्रा ढाका, रामेश्वर डिडेल, दामोदर डिडेल, भरत स्वामी व छात्राएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed