Fri. Jun 12th, 2026

जगदीश अध्यक्ष और प्रदीप मंत्री बने

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ऋषिकेश डिपो के वार्षिक चुनाव में जगदीश कुमार शाखा अध्यक्ष और मंत्री के पद पर प्रदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

बुधवार को देहरादून रोड स्थित रोडवेज कार्यशाला परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा ऋषिकेश डिपो के वार्षिक चुनाव को लेकर गहमागहमी बनी रही। चुनाव अधिकारी राकेश कुमार, रजनी मोहन और माधव प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में जगदीश कुमार को लगातार तीसरी बार ऋषिकेश डिपो शाखा का अध्यक्ष और प्रदीप कुमार को लगातार पांचवी बार शाखा मंत्री निर्विरोध चुना गया। जबकि सहदेव सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान रोडवेज कर्मियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि कर्मचारी हितों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। निजीकरण का पुरजोर विरोध होगा। मौके पर राजेश बहुगुणा, राजीव कुमार पाल, भुवन सेमवाल, राकेश चमोली, दौलत सिंह, आकाश गुप्ता, अंकित कुमार, सचिन जैमिनी, मुन्नालाल, शिवराज, भुवन फुलेरिया, रामबाबू यादव, करण पाल, ओमपाल, आशु कुकरेती, रवि कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *