Sun. Aug 2nd, 2026

गढ़वाल विवि और आरसीबी के बीच हुआ एमओयू

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि और रिजनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी फरीदाबाद (आरसीबी) के बीच एमओयू हुआ है। गढ़वाल विवि के कुलसचिव और आरसीबी के सीओए ने ऑनलाइन माध्यम से एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू होने पर दोनों संस्थानों के बीच बौद्धिक ज्ञान और रिसर्च सुविधाओं का आदान-प्रदान होगा। छात्राओं को आरसीबी द्वारा स्टार्टप के अवसर और एंटरप्रेन्योर स्किल भी प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। इस मौके पर बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष डा.पूजा सकलानी, डा. जीके घोष, डा. ममता आर्य, डा. सौरभ यादव, डा. सुधीर कुमार तथा आरसीबी के डा. सुदीप, डा. सुमन गुप्ता आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed