Sat. Jun 13th, 2026

डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली

विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली आयोजित कर ग्रामीणों को डेंगू से बचाव और रोकथाम के उपाय सुझाए गए। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रदीप चौधरी के निर्देश पर बडियारगढ़ क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने जीआईसी धद्दी घंडियाल के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता रैली निकाली जिसके माध्यम से मालगढ़ी, कौल्याधार, चोपड़ा, बडियार आदि गांवों के ग्रामीणों को डेंगू से बचाव और रोकथाम के उपाय सुझाए गए। रैली में डॉ. रोजी नाज अंसारी, फार्मासिस्ट बलदेव असवाल, एएनएम मनोरी लखेड़ा, आशा सुनीता देवी, किरन, पुष्पा, मीना सहित कई शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *