Mon. Aug 3rd, 2026

रुड़की में आखिरी दिन 746 नामांकन हुए

ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर के लिए नामांकन के अंतिम दिन में 746 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। 26 सितंबर को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना हैं। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया पंचायत चुनाव के लिए छह सितंबर से नामांकन पत्र जमा किए गए। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार को थी। बताया कि अंतिम दिन ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 746 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने बताया की नामांकन के आखिरी दिन प्रधान पद के लिए 101, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 103 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 542 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed