Mon. Aug 3rd, 2026

क्रीड़ा उप समितियों का गठन किया

जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं की तैयारी को लेकर शुक्रवार को चकराता, कालसी और विकासनगर ब्लॉक के शिक्षकों ने आपसी समन्वय के साथ उप समितियों का गठन किया। लाइन जीवनगढ़ स्थित जौनसार बावर भवन संपन्न हुई बैठक में दस अक्टूबर से शुरू होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए आवास समिति, भोजन समिति, पुरस्कार समिति, खेल समिति, अनुशासन समिति, स्वागत समिति का गठन किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ा समन्वयक लेखराज तोमर, रणवीर तोमर, दिनेश रावत, सुनीता तोमर, मोहनलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed