Mon. Aug 3rd, 2026

भगवत बोरा अध्यक्ष और नासिर मंत्री बने

राजकीय राजस्व वाहन चालक संघ की ओर से शुक्रवार को सातवां द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। कलेक्ट्रेट चालक संघ भवन में आयोजित अधिवेशन में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान नई कार्यकारणी का भी गठन किया गया।

मुख्य अतिथि संगठन के पूर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी की मौजूदगी में संघ की नई कार्यकाणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से भगवत सिंह बोरा को अध्यक्ष, वासुदेव प्रसाद को उपाध्यक्ष, नासिर हुसैन को मंत्री, पान सिंह फर्त्याल को कोषाध्यक्ष, पूर्णानंद भट्ट को ऑडिटर, उमेश चंद्र कुणाई को प्रचार मंत्री, जर्नादन खोलिया को संगठन मंत्री, खड़क सिंह अधिकारी को सलाहकार तथा गोपाल सिंह अधिकारी को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राजकीय राजस्व वाहन चालकों के हित में निर्णय लिए जाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed